Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी को आया लवकेश कटारिया पर गुस्सा , जमकर लगाई फटकार

लाइव फीड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर शौरी और लवकेश कटारिया के बीच तीखी नोकझोंक हो रही है।

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3 की शुरुआत हो चुकी है अनिल कपूर (Anil Kapoor) की मेजबानी में शुरू हुए ‘बि बिग बॉस ओटीटी 3’ में लड़ाई-झगड़े का दौर शुरू हो गया है। शो को शुरू हुए एक हफ्ते भी नहीं बीते और कंटेस्टेंट्स की आपस में तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। इसके साथ ही तीसरे सीजन के पहले दिन बिग बॉस के घर पर दो बड़े झगड़े देखने को मिले। जहां पहले ही दिन प्रतियोगियों का रूप सामने आ गया।

शुरू हुआ लड़ाई का दौर बिग बॉस में

रणवीर की घर में एंट्री लेने के कुछ ही घंटों बाद उनकी ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका गेरा दीक्षित (Chandrika Gera Dixit) से खाने को लेकर बहस हो गई। आपको बता दे , रणवीर शौरी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं, रणवीर की लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) के साथ भी बहस हो गई। उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) से लेकर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत तक के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया है।

Read more:- Bigg Boss OTT 3: चंद्रिका गेरा दीक्षित और रणवीर शौरी के बीच पहले ही दिन हुए खाने को लेकर भिड़ंत

रणवीर और लवकेश में हुई लड़ाई

बिग बॉस, जियो सिनेमा पर टेलीकास्ट किया जाता है। लाइव फीड में रणवीर की लवकेश के साथ लड़ाई होते देखने को मिली। दरअसल, रणवीर शौरी लिविंग एरिया में बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ चैट कर रहे थे। तभी लवकेश कटारिया आते हैं। वह कुछ इस अंदाज में बैठते हैं, जिसे देख रणवीर को गुस्सा आ जाता है। वह उनसे कहते हैं कि पैर को हटा दें। रणवीर का टोकना लवकेश को अच्छा नहीं लगता। इसी पर बहन हो जाती है, जिसके बाद रणवीर, लवकेश को कहते हैं, ”भाई तू पहले तमीज से खड़ा रह। मैं तुझे बताता हूं तमीज क्या होती है।” इसके बाद रणवीर ने वही एक्शन रिपीट किया, जो लवकेश ने किया।

Exit mobile version