प्रियंका चोपड़ा ने मन्नारा को कहा गुड लक, एक्ट्रेस ने शेयर की पुरानी तस्वीर

मन्नारा चोपड़ा बिग बॉस के घर में हैं। इसी बीच उनकी चचेरी बहन प्रियंका चोपडा ने मन्नारा को गुड लक कहते हुए एक पोस्ट शेयर की है।

मन्नारा चोपडा के बिग बॉस में आने की खबर फैलते ही प्रियंका चोपडा की बहन का टैग उनके साथ जुड़ गया था। सोशल मीडिया और न्यूज चैनल्स में इसकी ज्यादा चर्चा थी की वो प्रियंका चोपडा की बहन हैं।

हाल ही में प्रियंका चोपडा ने भी अपनी बहन को सपोर्ट दिखाते हुए Instagram पर एक स्टोरी शेयर की है।

प्रियंका चोपडा ने मन्नारा के लिए शेयर की स्टोरी

प्रियंका चोपडा आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती है। आज सुबह उन्होंने अपनी चचेरी बहन मन्नारा को बिग बॉस में सपोर्ट करने के लिए एक स्टोरी शेयर की है।

Priyanka Chopra good luck story for Mannara
प्रियंका चोपडा इंस्टाग्राम स्टोरी

मन्नारा चोपड़ा के साथ प्रियंका की यह तस्वीर साल 2000 में हुए मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन के समय की है। तस्वीर में चोपडा सिस्टर्स मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।

बिग बॉस के घर में फैमिली की बात नहीं कर रही मन्नारा

मन्नारा चोपड़ा प्रियंका की बहन है पर बिग बॉस के घर में वह इस बात को सबके सामने नहीं लाना चाहती। बीते एपिसोड में ऐसा ही देखा गया जब मन्नारा ने कंटेस्टेंट को अपनी फैमिली से जुडे सवालों का जवाब देने से मना कर दिया और कहा की इस टॉपिक पर बात न करें।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस 17 के घर पहुंची मीडिया, पत्रकार ने जिग्ना वोरा से पूछा ज्योतिर्मय की हत्या से जुड़ा सवाल

मन्नारा और प्रियांका का क्या रिश्ता है?

मन्नारा चोपडा प्रियांका चोपडा की बुआ की बेटी हैं। मन्नारा प्रियंका के पिता की बहन कामिनी चोपड़ा हांडा की बेटी हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री लेते समय मन्नारा ने अपनी मां के सरनेम को चुना। मन्नारा चोपड़ा साउथ इंडिया की कई पॉपुलर फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Exit mobile version