Singham Again में अजय देवगन का फर्स्ट लुक आया सामने, पोस्टर में दिखा बाजीराव सिंघम का धांसू लुक

रोहित शेट्टी वापस से सिंघम का नया पार्ट "सिंघम अगेन" लाने की तैयारी में हैं। हाल ही में उन्होंने "सिंघम अगेन" में अजय देवगन का पहला लुक शेयर किया है।

Ajay Devgn First Look in Singham Again

Ajay Devgn First Look in Singham Again: डायरेक्टर Rohit Shetty की फिल्म “सिंघम अगेन” पिछले कुछ समय से चर्चा में है। Ajay Devgn स्टाटर यह फिल्म मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। रोहित शेट्टी एक-एक करके इस फिल्म में सभी स्टार्स का लुक सामने ला रहे हैं।

फैंस काफी समय से इस फिल्म में अजय देवगन के लुक का इंतजार कर रहे थे। अब यह इंतजार खत्म हो चूका है। हाल ही में रोहित शेट्टी ने अजय देवगन का फर्स्ट लुक शेयर किया है।

रोहित शेट्टी बोले, “शेर आतंक मचाता है और जख्मी शेर तबाही”

Rohit Shetty ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अजय देवगन का फर्स्ट लुक की एक पोस्ट शेयर की है। रोहित शेट्टी ने अजय देवगन की इस पोस्ट का लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “शेर आतंक मचाता है और जख्मी शेर तबाही। सबका फेवरेट पुलिसवाला. बाजीराव सिंघम वापस आ गया है, सिंघम अगेन।

फैंस बोले,”अब इंतजार नहीं हो रहा है”

सिंघम अगेन में अजय देवगन का पहला लुक सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेन्ट ओर भी बढ़ गई है। रोहित शेट्टी की अजय देवगन की फर्स्ट लुक वाली पोस्ट पर फैन्स बहुत सारे कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, “अब इंतजार नहीं हो रहा है।” वहीं एक और यूजर ने लिखा, सुपर सर और साथ में फायर इमोजी पोस्ट की है।

बता दें कि फिल्म में फीमेल लीड रोल में Kareena Kapoor Khan दिखाई देने वाली है। डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने फिल्म की हीरोइन करीना कपूर खान का फर्स्ट लुक पहले ही शेयर कर दिया है।

Exit mobile version