अमिताभ ने अपने 81वें जन्मदिन पर फैंस को दिया सरप्राइज, देखें वायरल वीडियो

Amitabh Bachchan Birthday

Amitabh Bachchan Birthday: बॉलीवुड के सबसे मशहूर अभिनेता अभिताभ बच्चन हर साल 11 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं और इस बार वह अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक सरप्राइज दिया है जिसमें वह अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर रात 12 बजे अपने घर के बाहर अपने फैंस से जन्मदिन की शुभकामनाएं लेते नजर आए। वायरल वीडियो में अमिताभ के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन भी नजर आ रही थीं।

Read more:- दिलों पर राज करने वाले अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर जानिए उनकी टॉप 5 फिल्में

वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ ने कलरफुल हुडी पहनी हुई है। वह एक स्टूल पर हाथ जोड़कर खड़े, हाथ हिलाते और मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

फैन ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया: बैकग्राउंड में #AishwaryaRaiBachchan, नव्या और आराध्या को गर्व से वीडियो लेते और वीडियो कॉल करते देखा जा सकता है। उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बाहर उनके अनगिनत प्रशंसकों को बधाई दी। एक बार फिर जन्मदिन मुबारक हो सर, भविष्य में और भी बहुत कुछ हो! इस पोस्ट पर अभिषेक बच्चन ने कमेंट किया है और कहा है, ”हां, पत्नी मुझे दिखा रही है कि क्या हो रहा!

आपको बता दें कि अभिताभ आखिरी बार फिल्म गुड बाय में रश्मिका मंदाना, नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, एली अवराम, सुनील ग्रोवर, आशीष विद्यार्थी, अभिषेक खान के साथ नजर आए थे। ये फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी।

वहीं इसके बाद अब अभिताभ की नई फिल्म रिलीज होने जा रही है जिसमें वह दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम कल्कि 2898 AD है जो 2024 में रिलीज होगी।

Exit mobile version