अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सभी स्टार्स ने बिखेरे रंग, देखे बीते दिन की कुछ शानदार झलक

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग फंक्शन्स के पहले दिन पार्टी में सितारों ने दिखाया अपना जलवा। अंबानी परिवार के लुक्स के साथ-साथ स्टार्स के लुक कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग।

Anant Ambani, Radhika Merchant's pre-wedding celebration 1st day

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो चुके हैं। बीते शुक्रवार इन प्री-वेडिंग फंक्शन्स का पहला दिन था। पहले दिन की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अंबानी परिवार के लेडीज के लुक्स के साथ-साथ फैंस अपने फैवरेट स्टार्स के लुक को देखने को काफी बेसब्र नजर आए। आइये आपको दिखाते हैं, प्री-वेडिंग फंक्शन्स के पहले दिन की कुछ झलक।

क्रिकेट जगत के जाने-माने सितारे ड्वेन ब्रावो और महेन्द्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ दिखाई दिए। महेन्द्र सिंह धोनी और पत्नी साक्षी इस दौरान ब्लैक कलर के ऑउटफिट में नजर आए। ड्वेन ब्रावो ने इस मोके पर ब्लैक और व्हाइट धारीदार सूट के साथ व्हाइट ट्राउजर और व्हाइट पॉकेट स्क्वायर के साथ अपना लुक कम्पलीट किया। उनके साथ एक महिला भी थी, जो बेहद खूबसूरत लग रही थी।

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान ने भी अपनी फैमिली के साथ पार्टी में चार चाँद लगाते हुए नजर आए। सैफ और करीना अपने बड़े बेटे तैमूर के साथ पोज देते हुए नजर आए। इस दौरान करीना ने मॉव (मध्यम बैंगनी रंग) की साड़ी में नजर आई। इसके साथ उन्होंने स्लीवलेस कॉर्सेट-स्टाइल मैचिंग ब्लाउज पहना था। इसके साथ उन्होंने अपने लुक को हीरे का चोकर, मोटी बाली और मिनिमल मेकअप के साथ कम्पलीट किया। वही सैफ धारीदार काले सूट में बहुत अच्छे लग रहे थे। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ट्राउजर, बैंगनी शर्ट और गुलाबी पॉकेट स्क्वायर के साथ अपना लुक कम्पलीट किया था। छोटे नवाब तैमुर भी काले टक्सीडो सेट में बेहद प्यारे लग रहे थे।

सैफ अली खान के साथ उनकी बेटी सारा और बेटे इब्राहिम भी पार्टी में शामिल होने कल ही जामनगर पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में अक्षय कुमार और अजय देवगन एक साथ पोज देते नजर आए। दोनों ने ब्लैक सूट पहना हुआ था। इस दौरान अजय देवगन के साथ उनके भतीजे अमन देवगन भी नजर आए।

कियारा आडवाणी पार्टी में एक बेहद खूबसूरत ब्लैक गाउन में नजर आई। कियारा ने अपना लुक डायमंड इयररिंग्स और हाई बन के साथ कम्पलीट किया। कियारा इस पार्टी में अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शामिल हुई। कल इस कपल को जामनगर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

बी टाउन की फेमस जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी पार्टी में चार चाँद लगाते हुए नजर आए। इस दौरान दीपिका ने ब्लैक ड्रेस पहनी थी और रणवीर ने व्हाइट सूट पहना हुआ था। दोनों को कल ही जामनगर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

पार्टी में रणवीर सिंह और शाहरुख खान क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो के साथ पोज देते हुए नजर भी आए। बॉलीवुड किंग शाहरुखखान इस पार्टी में अपने पुरे परिवार के साथ शामिल हुए है। कल उन्हें जामनगर में पूरी फैमिली सहित स्पॉट किया गया था।

आलिया भट्ट भी पार्टी में ब्लैक गाउन में नजर आई। उन्होंने अपना लुक इयररिंग्स और खुले बालों के साथ कम्पलीट किया। आलिया इस ड्रेस में बेहद क्यूट दिख रही थी। वह इस पार्टी में अपने पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ शामिल हुई।

Exit mobile version