Buhey Bariyan Trailer Release: नीरू बाजवा बनी इंस्पेक्टर

buhe bariyan trailer release news

हाल ही में पंजाबी फिल्म Buhey Bariyan का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस फील में पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाने वाली हैं।

क्या है Buhey Bariyan की कहानी

Buhey Bariyan फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चूका है। यह फिल्म महिलाओं के ऊपर आधारित है। इसमें महिलाओं का एक समूह पितृसत्ता और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ता है। इस दौरान इनके गांव में एक नई पुलिस अधिकारी, प्रेम कौर का आना होता है और इसके बाद उन महिलाओं का समूह मिलकर काले रहस्यों को उजागर करती है और महिलाओं के लिए आशा की किरण बन जाती है।

बता दें कि Neeru Bajwa की यह मूवी 15 सितम्बर को सिनेमाघरो में रिलीज होगी। अब देखना यह है कि क्या इन महिलाओं का समूह सिनेमाघरो में भी अपनी सत्ता जमा पाएगा या नहीं!

Buhey Bariyan Trailer की हो रही जमकर तारीफ

https://youtu.be/fLSXqMmVBFo?si=zpXVbauhySIMNIKH

Buhey Bariyan trailer देखने के बाद लोग इस फिल्म की काफी तारीफ कर रहे है। खासकर Neeru Bajwa जो कि फिल्म में एक पुलिस इंस्पेक्टर प्रेम कौर का किरदार निभा रही हैं। फिल्म की कॉमेडी भी लोगों को बहुत पसन्द आ रही है और इस फिल्म के गाने और उसके म्यूजिक को भी लोगों से काफी सराहना मिल रही है।

फिल्म की कास्ट में शामिल है, पंजाब के जाने माने सितारे

Buhey Bariyan फिल्म में नीरू बाजवा ने मुख्य किरदार निभाया है और इनके साथ इस फिल्म में पजांब के अन्य सितारे भी शामिल है, जो अपने काम के लिए काफी मशहूर है। इनमें सीमा कौशल, रूबीना बाजवा, रूपिंदर रूपी, जसबीर गिल और धरमिंदर कौर भी शामिल है।

Exit mobile version