Deepika Padukone: दीपिका का ‘जस्ट लुकिंग लाइक ए वाह’ वीडियो बना इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो

कुछ दिन पहले, उन्होंने एक हास्य वीडियो साझा किया था जिसमें उन्होंने 'जस्ट लुकिंग लाइक ए वाह…' ट्रेंड को फॉलो किया था। इस रील को देखकर दीपिका के फैंस और सेलेब्स ने मजेदार रिएक्शन दिए।

Deepika Padukone

Deepika Padukone: बॉलीवुड की लेडी स्टार दीपिका पादुकोण का नाम आज दुनिया भर में एक चमकता सितारा है। उनके अभिनय कौशल ने उन्हें न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी लोकप्रियता दिलाई। लोग दीपिका के स्टाइल और उनके निजी जीवन के अनुभवों से काफी प्रभावित हैं।

दीपिका पादुकोण की एक रील वीडियो इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो बन गया है। कुछ दिन पहले, उन्होंने एक हास्य वीडियो साझा किया था जिसमें उन्होंने ‘जस्ट लुकिंग लाइक ए वाह…’ ट्रेंड को फॉलो किया था। इस रील को देखकर दीपिका के फैंस और सेलेब्स ने मजेदार रिएक्शन दिए। यह वीडियो 185 मिलियन दर्शकों को आकर्षित करके इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो बन गया है।

ट्रोलिंग के बीच दीपिका ने ये फनी वीडियो इसलिए बनाया था ताकि वो अपने ट्रोल्स को जवाब दे सकें। हाल ही में उन्होंने ‘कॉफी विद करण 8’ में अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की, जिसमें उन्होंने अपने पति रणवीर सिंह के साथ अपने रिश्ते को साझा किया। उन्होंने बताया कि उनका रिश्ता शुरुआत में गंभीर नहीं था और वह इस दौरान सिर्फ मौज-मस्ती करना चाहती थीं।

Exit mobile version