Fighter: ‘फाइटर’ के टीजर के बाद दीपिका-ऋतिक की जोड़ी का पुराना वीडियो हुआ वायरल

इसी बीच, एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दीपिका और ऋतिक रोशन की मस्ती दिख रही है। इस वीडियो में दोनों की बेहद मस्तीभर केमिस्ट्री देखकर फैंस बेहद प्रशंसा कर रहे हैं।

Fighter

Fighter: फिल्म इंडस्ट्री में लगातार फिल्मों में बोल्ड सीन वायरल होते रहते हैं। हाल ही में ‘जवां’ में शाहरुख खान और नयनतारा का रोमांस दर्शकों को खूब पसंद आया। ‘एनिमल’ में रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर के इंटीमेट सीन भी खूब सुर्खियों में रहे थे। अब ‘फाइटर’ में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की जोड़ी सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

Fighter के टीज़र ने लोगों को उत्सुक कर दिया है, लेकिन कुछ प्रशंसक अभी भी दोनों अभिनेताओं के जल्द ही स्क्रीन पर नज़र आने का इंतज़ार कर रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने दीपिका पादुकोण को उनके किसिंग सीन के लिए भी ट्रोल किया है।

इसी बीच, एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दीपिका और ऋतिक रोशन की मस्ती दिख रही है। इस वीडियो में दोनों की बेहद मस्तीभर केमिस्ट्री देखकर फैंस बेहद प्रशंसा कर रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण एक साथ एक पार्टी में मस्ती कर रहे हैं, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं। इस वीडियो में एक फैन ने दोनों को सिर पर कुछ रखकर बिना किसी सहारे के कुछ देर खड़े रहने के लिए कहा है, जिसे देखकर दोनों ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया।

read more:- Hrithik Roshan ने Saba Azad संग मनाया दिवाली जश्न, गर्लफ्रेंड के संग रोमैंटिक पोज में दी तस्वीरें

फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 25 अगस्त 2024 को रिलीज होने की तैयारी में है।

Exit mobile version