Jhanvi Kapoor Birthday Special : श्रीदेवी की बेटी का बचपन से था एक्ट्रेस बनने का शौक, जानिए एक्ट्रेस से जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

Jhanvi Kapoor Birthday Special फिल्म ‘धड़क’ से अपना एक्टिंग करियर शुरु करने वाली जाह्नवी कपूर 6 मार्च को अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी के एक्टिंग से लेकर उनके सिंपल लुक्स तक के सभी सभी लोग दीवाने हो जाते हैं।

Jhanvi Kapoor Birthday Special

Jhanvi Kapoor Birthday Special : फिल्म ‘धड़क’ से अपना एक्टिंग करियर शुरु करने वाली जाह्नवी कपूर 6 मार्च को अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी के एक्टिंग से लेकर उनके सिंपल लुक्स तक के सभी सभी लोग दीवाने हो जाते हैं।

जान्हवी कपूर बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। बहुत ही कम समय में उन्होंने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। जाह्नवी ने साल 2018 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी के दम पर दर्शकों का दिल जीता और कुछ साल में ही अपनी अलग पहचान बना ली।

जाह्नवी कपूर का मस्ती भरा बचपन –

अभिनेत्री का जन्म छह मार्च 1997 में मुंबई में हुआ था। जाह्नवी कपूर बोनी और श्रीदेवी की पहली संतान थी, इसलिए भी उन्हें बहुत ज्यादा प्यार मिला था। ये तो सभी जानते है कि इंडियन सिनेमा में काम करने वाले बोनी कपूर और श्रीदेवी हमेशा ही बहुत बिज़ी रहते थे लेकिन अपनी बेटी की परवरिश में उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी थी। जाह्नवी कपूर बचपन से ही बेहद क्यूट दिखा करती थी। कैमरा देखते ही जाह्नवी के चेहरे के एक्सप्रेशन बचपन से ही बदल जाते हैं। नॉटी नखरे और क्यूट सी स्माइल उनकी हर तस्वीर को खास बना देती है। वैसे तो हमेशा से ही फैंस से घिरी रहने वाली श्रीदेवी जब अपनी बेटी के साथ बाहर निकलती तो कैमरा उन्हें भी साथ में कैप्चर करते रहते थे। यही वजह है कि जाह्नवी को कैमरा के सामने पोज़ देने की बचपन से ही आदत हो गयी थी। जाह्नवी कपूर ने अपनी स्कूल की पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की थी।

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का करियर की शुरुआत –

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने फिल्म ‘धड़क’ से डेब्यू किया था और जल्द ही वह टॉप की अभिनेत्रियों की लिस्ट में छा गई थी। इस फिल्म में उनके किरदार और अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया था। वैसे तो इसी फिल्म से अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया था। जाह्नवी कपूर अपने अभी तक के करियर में मिली, रूही, गुंजन सक्सेना और बवाल जैसी फिल्मों में काम किया हैं। वहीं इन दिनों वो एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म देवरा पार्ट 1 को लेकर काफी चर्चा में छाई हुई हैं, जिसमें वो जूनियर एनटीआर के साथ दिखने वाली है।

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर नेट वर्थ क्या है –

आज जाह्नवी कपूर करोड़ों की मालकिन बन चुकी हैं। जाह्नवी कपूर बस कुछ सालों में ही उन्होंने खुद के दम पर करोड़ों की संपत्ति बना चुकी है। फिल्मों से अभिनेत्री की ज्यादा कमाई कर आज जान्हवी 58 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। उनकी एक महीने की सैलरी लगभग 50 लाख तक होती है और वह एक साल में छह करोड़ से ज्यादा की कमा लेती हैं। जाह्नवी कपूर फिल्मों के अलावा विज्ञापनों, स्टेज परफॉर्मेंस और मॉडलिंग से भी पैसा कमा लेती है। वैसे तो जाह्नवी कपूर ने अपनी कमाई से जुहु मे एक सी फेसिंग आलीशान घर भी खरीदा है। जाह्नवी कपूर को गाड़ियों का शौक है इसलिए आज उनके पास एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां मौजूद है।

जाह्नवी कपूर का लुक –

बॉलीवुड में आते ही श्रीदेवी के साथ जाह्नवी कपूर के लुक को कम्पेयर करते है। जाह्नवी ने भी हमेशा यही कहती रहती है कि वो अपनी मम्मी की तरह अगर थोड़ा भी दिख पायी या काम कर पायी तो वो अपने आप को सफल समझ पाएगी। यही वजह है कि जाह्नवी को जब भी कोई मौका मिलता है वो अपनी मम्मी श्रीदेवी के जैसी लुक से मिलता-जुलता गेटअप कैरी करती हैं। जाह्नवी कपूर का साड़ी के लुक बेहद खूबसूरत लगती है। जाह्नवी कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी बचपन की तस्वीरें और जाह्नवी कपूर के लेटेस्ट ग्लैमरस लुक देखकर आपको अच्छा लगेगा।

Exit mobile version