कपूर फैमिली होगी, कपिल के शो “द ग्रेट इंडियन कपिल शो” की पहली मेहमान, देखे शो के प्रीमियर की वायरल तस्वीरें

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा इस बार अपने शो के प्रीमियर में कपूर खानदान के सदस्यों के साथ हंसी-ठिठोली करते नजर आएंगे। शो पर रणबीर, रिद्धिमा और नीतू कपूर मेहमान बनकर आने वाले हैं। जानें शो के प्रीमियर से जुड़ी अन्य जानकारी...

Kapoor Family in The Great Indian Kapil Show

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा ने एक बार फिर अपने शो “द ग्रेट इंडियन कपिल शो” के साथ वापसी कर ली है। इस बार इस कॉमेडियन शो की स्ट्रीमिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर की जाएगी। शो का प्रीमियर इस सप्ताह के अंत में किया जाएगा। कपिल शर्मा शो के प्रीमियर में कपूर खानदान के सदस्य दिखाई देने वाले हैं। कपिल शर्मा ने शो के प्रीमियर से पहले कुछ तस्वीरें साझा कर खुद इस बात की जानकारी दी है।

रणबीर कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने शो पर आने वाले मेहमानों के बारे में जानकारी दी है। रणबीर कपूर, अपनी माँ नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ शो के प्रीमियर में शामिल होने वाले हैं। कपिल शर्मा की पोस्ट में इन सभी सितारों के साथ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, “आज रात 8 बजे से शुरू, केवल नेटफ्लिक्स पर।”

यह भी पढ़ें: The Great Indian Kapil Show से जुड़ी जाने हर अपडेट यहाँ!

नीतू कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर इस शो से जुड़ी पोस्ट की है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है, “कपूर खानदान तैयार हैं, क्या आप हमसे मिलने के लिए तैयार हैं।” द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रीमियर 30 मार्च, हर शनिवार रात 8 बजे होगा। सिर्फ़ नेटफ्लिक्स पर।”

यह भी पढ़ें: 10 Korean Law Dramas in Hindi: ओटीटी पर देखे कानूनी मामलों एक्शन और रोमांस से भरी यह दमदार कोरियन ड्रामा सीरीज

नेटफ्लिक्स अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर इस बात की सुचना देते हुए एक पोस्ट साझा की है, जिसमें कपिल शर्मा, रणबीर, रिद्धिमा और नीतू कपूर दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, “कपूर्स के साथ बने रहना क्योंकि ये लगाएंगे। द ग्रेट इंडियन कपिल शो में चार चाँददेखो द ग्रेट इंडियन कपिल शो 30 मार्च, शनिवार से रात 8 बजे केवल नेटफ्लिक्स पर।”

यह भी पढ़ें: Top 10 most-searched web series of 2023 in India: गूगल ने जारी की 2023 की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली वेब सीरीज

बता दें कि रणबीर कपूर हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल में नजर आए थे। इसमें उनके साथ बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी भी नजर आई थी। इसके अलावा पिछले साल उनकी एक और फिल्म “तू झूठी मैं मक्कार” भी रिलीज हुई थी। जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे।

वहीं नीतू कपूर सनी कौशल और श्रद्धा श्रीनाथ के साथ एक प्रोजेक्ट में काम कर रही हैं। वह आखरी बार फिल्म “जुगजग जीयो” में दिखाई दी थी। जिसमें अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और वरुण धवन भी नजर आए थे। जबकि रिद्धिमा कपूर जल्द ही फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स के तीसरे संस्करण में नजर आने वाली है।

Exit mobile version