Kiara Advani को Don 3 के कितने रुपये मिल रहे हैं? किआरा अडवाणी की अब तक की सबसे महंगी फिल्म!

Kiara Advani Fees for Don 3: डॉन 3 की लीडिंग लेडी किआरा आडवाणी फिल्म में एक्शन्स दिखाने को तैयार हैं। इसी बिच किआरा अडवाणी को डॉन 3 के लिए मिलने वाली फीस भी सामने आ गयी है।

Kiara Advani fees for don 3 Bollywood hindi news

Don 3 को बनाने के लिए मेकर्स ने तैयारियां शुरू कर दी है। फिल्म में कास्ट की जाने वाली लीड एक्ट्रेस किआरा आडवाणी का नाम भी पहले ही सामने आ चूका है और मेकर्स ने इस पर ऑफिशल अनाउंसमेंट भी कर दी है। अब कुछ नयी रिपोर्ट्स में Kiara Advani को डॉन थ्री के लिए कितने रूपए मिलेंगे इस बात का भी खुलासा किया जा रहा है, लेकिन यह सब कितना सच है आइये जानते हैं।

Kiara Advani Fees for Don 3

फरहान अख्तर ने अपनी फिल्म डॉन थ्री में मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह को कास्ट किया गया है और उनके साथ किआरा अडवाणी मुख किरदार निभाएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक किआरा अडवाणी ने फिल्म Don 3 के लिए 13 करोड़ रूपए चार्ज किये हैं। खबर के मुताबिक़ मेकर्स उन्हें इससे ज्यादा भी देने को तैयार थे आखिर में डील 13 करोड़ पर लॉक हुई।

किआरा आडवाणी डॉन 3 के अलावा ह्रितिक रोशन स्टारर फिल्म वॉर 2 में भी नज़र आने वाली हैं जिसमें साउथ इंडियन सुपरस्टार Jr NTR भी अहम् भूमिका में नज़र आने वाले हैं। Don 3 के लिए किआरा आडवाणी ने वॉर 2 से लगभग पचास गुना अधिक फीस चार्ज की है। इसी के साथ डॉन 3 सबसे ज्यादा फीस वाली फिल्मों में उनके करियर की अभी तक की पहली फिल्म बन गयी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार फरहान अख्तर Don 3 की तीसरी फ्रैंचाइज़ के लिए काफी उत्सुक हैं। खबर यह है भी है की उनके दिमाग में Don 3 की लीड एक्ट्रेस के लिए कीर्ति सनोन कर किआरा अडवाणी दोनों का नाम था और आखिर में उन्होंने इसके लिए किआरा अडवाणी को चुना।

कब रिलीज होगी डॉन 3

Don 3 एक क्राइम एंड एक्शन थ्रिलर मूवी होने वाली है जो की डॉन फिल्म की तीसरी फ्रैंचाइज़ है। फिल्म की शूटिंग इस साल अगस्त से शुरू होने वाली है। लम्बे इंतजार के बाद दर्शकों को यह फिल्म साल 2025 में थिएटर में देखने को मिलेगी।

Also Read: Orry के कान में रिहाना ने आखिर क्या कहा? फैंस बोले इसे भी साथ ले जाओ

Exit mobile version