नई बहू परिणीति ने लैक्मे फैशन वीक में दिखाया अपना जलवा

Parineeti Chopra at Lakmé Fashion Week

Parineeti Chopra at Lakmé Fashion Week: दिल्ली में इन दिनों लैक्मे फैशन वीक चल रहा है और खूब सुर्खियां बटोर रहा है। आपको बता दें कि इसे देश के सबसे बड़े फैशन इवेंट में से एक माना जाता है और 14 अक्टूबर को इस फैशन वीक का चौथा दिन था। इस दौरान परिणीति चोपड़ा रैप वॉक कर अपना जलवा बिखेरती नजर आईं, आइए डालते हैं एक नजर।

लैक्मे फैशन वीक में परिणीति न्यूड कलर की साड़ी में नजर आईं और उनके चेहरे का ग्लो अलग ही नजर आ रहा था। एक्सेसरीज की बात करें तो उन्होंने गले में चमकदार नेकलेस, बालों में सिन्दूर और हाथों में गुलाबी चूड़ियां पहनी हुई थीं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि परिणीति अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

वीडियो को देखने के बाद कई लोग कमेंट कर रहे हैं, जिसमें एक यूजर का कहना है, एक यूजर ने लिखा है, ‘शादी के बाद परिणीति काफी खुश लग रही हैं’, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘शानदार लग रही हैं।

Also Read: Parineeti-Raghav Wedding: बेहद खूबसूरत है, Raghav Chadha की सालियां, जानिए प्रियंका चोपड़ा के अलावा कौन-कौन है, परिणीति की बहनें

परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को राघव चड्ढा के साथ नए बंधन में बंध गई हैं और धीरे-धीरे परिणीति अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। शादी के बाद वह वेस्टर्न आउटफिट में नजर आईं और उन्होंने चूड़ा और सिन्दूर लगा रखा था। फिर जब 14 दिन बाद उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तो ब्लैक आउटफिट में भी वह अपनी अदाएं नहीं भूलीं। यहां तक ​​कि जब वह दिल्ली जा रही थीं तो उन्होंने जींस और ओवरसाइज्ड हुडी के साथ ये दोनों चीजें कैरी कीं।

Exit mobile version