परिणीति और राघव की शादी का कार्ड वॉयरल, इस दिन होंगे फेरे

लम्बे समय से सुर्ख़ियों में चल रहे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा आख़िरकार इस महीने शादी के बंधन में बंध जायेंगे। फिलहाल इंटरनेट पर परिणीति और राघव की शादी का कार्ड बहुत वायरल हो रहा है। इस वायरल शादी के कार्ड में सभी डिटेल्स मौजूद है। इसी आधार पर कहा जा रहा है की दोनों 24 सितंबर को फेरे लेने वाले हैं।

परिणीति चौपरा और राघव चड्डा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में फेरे लेंगे।

तैयार हो जाइये! क्यूंकि लम्बे समय से परिणीति और राघव की शादी की जो अटकलें लगायी जा रही थी वो अब होने वाली है। दोनों कपल इसी महीने शादी करने वाले है। शादी के इनवाइट के लिए वेडिंग कार्ड भी वायरल हो गया है।

क्या है शादी का स्थान

बता दें की शादी के लिए परिणीति और राघव ने उदयपुर स्थित द लीला पैलेस चुना है। इसी स्थान पर 24 सितंबर को शादी के फेरे होंगे।

शादी के एक दिन पहले वेलकम लंच

शादी के 1 दिन पहले यानी की 23 सितंबर मेहमानों के लिए वेलकम लंच पार्टी रखी गयी है।

परिणीति की चूड़ा सेरेमनी

23 सितंबर को वेलकम लंच से पहले परिणीति की चूड़ा सेरेमनी रखी गयी है। यह रस्म महाराजा सुइट में पूरी की जाएगी। चूड़ा सेरेमनी की थीम Adorn with Love रखी गयी है। सुबह 10 बजे इस स्थान पर चूड़ा रस्म की जाएगी।

24 सितंबर को है ख़ास रस्म

शादी का शुभ दिन 24 सितंबर चुना गया है और इसी दिन शादी के फेरे सम्पन्न होंगे। आइये जानते हैं परिणीति और राघव की शादी की कुछ रस्मों का समय।

parineeti raghav wedding card

शादी के शुभ समारोह के बाद रात 8.30 बजे ग्रैंड पार्टी भी रखी गयी है।

काफी समय से चर्चा में थे

आपको शयद जानकारी हो की परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा काफी समय से लगातार खबरों में छाए हुए थे। कई फैंस को इनकी शादी का इंतजार था जो अब जल्द ही होने वाली है।

Exit mobile version