बर्थडे गर्ल अब शाहिद कपूर के साथ एक थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगी

Pooja Hegde Birthday

Pooja Hegde Birthday: आज 13 अक्टूबर को साउथ सिनेमा और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस पूजा हेगड़े अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं और इस दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके परिवार, दोस्त और प्रशंसक उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज रहे हैं। इस दिन पूजा हेगड़े के लिए भी एक बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि उन्हें एक थ्रिलर फिल्म में काम करने का मौका मिला है।

पूजा हेगड़े की पिछली फिल्में ज्यादा लोकप्रिय नहीं रहीं, लेकिन इस नई थ्रिलर फिल्म का आना उनके लिए खास है। आज उनके जन्मदिन पर फिल्ममेकर ने उन्हें एक खास तोहफा दिया है, जिसमें जल्द ही शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर यह खबर साझा की है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें पूजा हेगड़े और शाहिद कपूर एक साथ नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में हम पूजा को अपना जन्मदिन का केक काटते हुए देख सकते हैं।

उनके फोटो कैप्शन में लिखा है, “हम जन्मदिन की लड़की पूजा हेगड़े के साथ एक रोमांचकारी एक्शन से भरपूर रोमांच और आने वाले दिनों में और भी रोमांचक दिन देखने जा रहे हैं। हम पूजा को इस विशेष दिन पर शुभकामनाएं देते हैं, और उन्हें ढेर सारी मस्ती और खुशी की कामना करते हैं।”

फिल्म का निर्देशन रोशन एंड्रयूज द्वारा किया जाएगा और इसमें पूजा हेगड़े और शाहिद कपूर पहली बार नजर आएंगे। इससे पहले उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में काम किया था।

Exit mobile version