बिपाशा के डैशिंग हीरो दिखे नए लुक में, राज फेम डिनो मोरिया को सालों बाद पहचान नहीं पाए फैन्स

raaz actor dino morea viral photo

बॉलीवुड में कई सितारे रातों-रात फेमस हो जाते हैं और लोगों के दिलों पर राज करने लगते हैं और फिर कुछ समय बाद वह खो जाते है। अगर कुछ समय बाद उन्हें देखे तो उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो जाता है। आज हम ऐसे ही एक सितारे के बारे में बात करने वाले हैं। आज हम बात कर रहे हैं, निर्देशक विक्रम भट्ट की फिल्म राज में बिपाशा बसु के साथ लीड रोल नजर आने वाले डिनो मोरिया की।

साल 1999 में ‘प्यार में कभी कभी’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले डिनो मोरिया की पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पीट गई थी। इस कुछ साल बाद साल 2002 में वह फिल्म राज में बिपाशा के साथ नजर आए। इस फिल्म से उन्हें रातों-रात नाम और शोहरत मिल गई थी। इस फिल्म में बिपाशा और डिनो की जोड़ी को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था। फिल्म में डिनो को काफी पसंद किया गया था और उन्हें लुक्स की भी दर्शकों ने जमकर तारीफ की थी।

हाल ही में डिनो ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की थी जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोगों को उनका यह लुक काफी पसंद आ रहा है। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में उनके फैंस उनकी तारीफों के पूल बांधते हुए थक नहीं रहे हैं।

राज में काम करने के बाद डिनो और भी कुछ बॉलीवुड फिल्मों बाज, गुमराह, गुमनाम, श्श्श, फ्लाइट क्लब, इश्क है तुमसे और बाद्रा में नजर आए थे। हालाँकि उनकी वह फिल्में इतनी चली नहीं और उनकी चमक धीरे-धीरे धुंधली होती गई और चंद ही सालों में वह इस इंडस्ट्री से गायब हो गए।

डिनो आखिरी बार एक तेलुगू फिल्म “एजेंट” में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था। काफी लम्बे समय के बाद उन्होंने बड़े पर्दे पर वापसी की है। हाल ही में उन्होंने पर्दे पर वापसी की है।उनकी सीरीज “द एंपायर” डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी डेब्यू भी कर चुके हैं।

Exit mobile version