Small Town TV stars: इन 5 सितारों ने गरीबी से निकलकर जीता अपने फैंस का दिल

Small Town TV stars: किरदारों को टीवी पर आने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है, तब जाकर वे आज अपनी अलग पहचान बना पाते हैं। हम ऐसे ही कुछ किरदारों के बारे में बात करने जा रहे हैं जो गरीबी का सामना करने के बाद टीवी पर स्टार बने।

Small Town TV stars

Small Town TV stars: बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ टीवी स्टार्स की भी अब एक अलग पहचान है। लोग टीवी सीरियल्स को भी उतना ही पसंद करते हैं जितना की फिल्मों को, लेकिन किरदारों को टीवी पर आने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है, तब जाकर वे आज अपनी अलग पहचान बना पाते हैं। हम ऐसे ही कुछ किरदारों के बारे में बात करने जा रहे हैं जो गरीबी का सामना करने के बाद टीवी पर स्टार बने और आज मुंबई में करोड़ों के मालिक हैं।

भारती सिंह

पंजाब के अमृतसर में पली-बढ़ी भारती सिंह का बचपन गरीबी में बीता। पिता के गुजर जाने के बाद सारी जिम्मेदारियां मां पर आ गईं। लोग उनके मोटे शरीर का मजाक उड़ाते थे और उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाते थे लेकिन उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। भारती ने अपने करियर की शुरुआत द ग्रेट इंडियन लाफ्टर रियलिटी शो से की थी। इस शो ने उनकी किस्मत चमका दी। भारती ने कई कॉमेडी शो किए लेकिन अब वह एक मशहूर कॉमेडियन हैं जो हर दिन लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। भारती एक एपिसोड करने के लिए 6 से 7 लाख रुपए चार्ज करती हैं। भारती के पास करोड़ों की संपत्ति है।

Read more:- Nineties Popular Indian TV Shows: 1990 के दशक के ये पॉपुलर सीरियल्स आपके बचपन की यादें ताज़ा कर देंगे!

देवोलीना भट्टाचार्य

देवोलीना भट्टाचार्य का जन्म 22 अगस्त 1985 को असम के शिवसागर में हुआ था। देवोलीना का परिवार बहुत गरीब था। अपने सपनों को पूरा करने के लिए जब वह मुंबई आईं तो उन्होंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया। स्टार प्लस के शो साथ निभाना साथिया में गोपी बहू का किरदार निभाकर उन्होंने सभी के दिलों में अपनी जगह बनाई और वह बिग बॉस में एक हफ्ते के लिए 12 लाख रुपये लेती थीं।

श्याम पाठक

सोनी सब के तारक मेहता में पोपटलाल का किरदार निभा रहे श्याम पाठक कहते हैं मैं दुनिया हिला दूंगा। अपने किरदार से सभी को हंसाते हैं। श्याम पाठक ने अपनी जिंदगी के 25 साल एक चॉल में गुजारे हैं। बचपन से ही उनका सपना एक्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाने का था। लेकिन उनका सफर आसान नहीं था। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह एक साड़ी की दुकान में सेल्समैन का काम करते थे। कई सीरियल करने के बाद उन्हें 2008 में तारक मेहता शो मिला। जिसमें उन्हें पत्रकार पोपटलाल का रोल मिला जो लोगों को काफी पसंद आया। श्याम पाठक 15 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।

दिलीप जोशी

सोनी टीवी के शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मुख्य किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी का जीवन काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बैकस्टेज आर्टिस्ट के तौर पर की थी। उन्हें प्रति शो 50 रुपये मिलते थे लेकिन उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा था। 2008 में उन्हें तारक मेहता का शो मिला जिसने उनकी किस्मत बदल दी। जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी को आज कौन नहीं जानता। जेठालाल के किरदार को काफी पसंद किया जाता है। एक वक्त ऐसा भी था जब दिलीप जोशी के पास एक साल तक काम नहीं था। आज वह एक एपिसोड के लिए 1.5 लाख रुपये चार्ज करते हैं। दिलीप जोशी 43 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

सुम्बुल तौकीर खान

इमली का किरदार निभाने वाली सुम्बुल तौकीर खान ने अपनी जिंदगी में काफी मुश्किलों का सामना किया है। वह 6 साल की थीं जब उनके माता-पिता अलग हो गए थे। कटनी के एक छोटे से शहर में जन्मी मशहूर टेलीविजन अदाकारा सुम्बुल तौकीर खान अपनी एक्टिंग से छोटी सी उम्र में ही लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। सुम्बुल तौकीर खान मुंबई में दो करोड़ रुपए की मालकिन हैं। सुम्बुल शो के लिए एक दिन का 70-80 हजार रुपए चार्ज करती हैं।

Exit mobile version