क्या बदल जाएगी Tiger 3 की रिलीज डेट? जानें खास वजह

Tiger 3 Movie Releases Date

Tiger 3 लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई है। इससे पहले भी टाइगर की दो सीरीज आ चुकी है, जो कि काफी अच्छी चली थी। लेकिन इस बार आईसीसी वर्ल्ड कप टाइगर की सफलता का रोड़ा बन सकता है। दरअसल यह फिल्म नवम्बर के शुरुआत में रिलीज होने वाली है और इस साल का आईसीसी वर्ल्ड कप भी अक्टूबर में शुरू होगा और एक महीने से ज्यादा चलेगा।

ऐसे में Tiger 3 को रिलीज करना निर्माताओं के लिए एक गलत फैसला साबित हो सकता है। हालाँकि सलमान ने या फिल्म के निर्माताओं ने अभी इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। यह भी हो सकता है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी जाए।

टाइगर 3 में टाइगर के साथ दिखेंगे पठान

इस बार Tiger 3 में पठान यानि शाहरुख खान की भी एक झलक देखने को मिलेगी। दरअसल इस फिल्म में सलमान खान के जेल से भागने का एक सीन है, जिसमें शाहरुख खान भी उनका साथ देते नजर आएंगे। इस तरह इन दोनों के फैन्स को कुछ समय के लिए बॉलीवुड के दोनों खान को आप एक ही स्क्रीन पर देखने का मौका मिलेगा।

Tiger 3 Movie Releases Date

Tiger 3 Movie दिवाली के त्यौहार पर 10 November 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म हिन्द, तमिल और तेलगु तीन भाषाओं में रिलीज होगी। Tiger 3 में मुख्य भूमिका में हीरोइन Katrina Kaif होगी जो कि फिल्म में Zoya की भूमिका निभाएंगी इनके साथ Salman Khan, Tiger की भूमिका निभाएंगे। इस बार इन दोनों के अलावा Emraan Hashmi विलेन के रोल निभाएंगे।

Exit mobile version