साल 2006 में शुरू हुआ रियलिटी शो “Bigg Boss” आज तक भी लोगों के बीच बेहद पॉपुलर है। समय के साथ-साथ इस शो की पॉपुलेरिटी बढ़ती ही जा रही है। हर साल इस शो के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह एक ऐसा शो है, जहाँ बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्ट्रेस हफ्तों तक एक साथ रहकर शो का विनर बनने के लिए तरह-तरह के गेम खेलते हैं। आइये जानते हैं, शुरू से लेकर अभी तक प्रसारित हुए बिग बॉस सीजन के विजेताओं के बारे में।
Bigg Boss Season 1 Winner: Rahul Roy

राहुल रॉय बिग बॉस के पहले शो यानि सीजन 1 के विजेता बने। राहुल रॉय ने रोमेंटिक फिल्म आशिकी 1990 में काम मुख्य किरदार की भूमिका निभाई थी और इस फिल्म से वह रातोंरात एक पॉपुलर स्टार बन गए थे। हालाँकि कुछ समय बाद वह इंडस्ट्री से दूर हो गए।
Bigg Boss Season 2 Winner: Ashutosh Kaushik

2008 में Bigg Boss Season 2 Winner “आशुतोष कौशिक” बने थे। आशुतोष कौशिक एक एक्टर है। आशुतोष इससे पहले 2007 में MTV Hero Honda Roadies 5.0 के भी विजेता बने थे।
Bigg Boss Season 3 Winner: Vindu Dara Singh

विंदू दारा सिंह जो कि एक भारतीय पेशेवर पहलवान और बॉलीवुड एक्टर भी है, ‘बिग बॉस सीजन 3’के विनर बने। पेशेवर पहलवानके रूप में दारा सिंह पहले से ही फेमस थे लेकिन 1996 में उन्होंने सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले जय वीर हनुमान कार्यक्रम में भगवान हनुमान की भूमिका निभाई और इस कार्यक्रम के जरिए उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई।
Bigg Boss Season 4 Winner: Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी 2011 में प्रसारित ‘बिग बॉस 4’ की विनर बनी थी। वह एक पॉपुलर टीवी एक्टर है और कई फिल्मों में भी काम कर चुकी है। साथ ही वह ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे कई रियलिटी शो का हिस्सा बन चुकी है।
Bigg Boss Season 5 Winner: Juhi Parmar

टीवी सीरियल ‘कुमकुम – एक प्यारा सा बंधन’ से घरों में पहचान बनाने वाली जूही परमार ने Bigg Boss Season 5 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। बता दें कि उस समय इस शो के होस्ट संजय दत्त थे।
Bigg Boss Season 6 Winner: Urvashi Dholakia

‘कसौटी जिंदगी की’ टेलीविजन सीरियल में ‘कोमोलिका’ के नेगेटिव रोल से पॉपुलर होने वाली उर्वशी ढोलकिया ने बिग बॉस सीजन 6 की ट्रॉफी अपने नाम की थी।
Bigg Boss Season 7 Winner: Gauhar Khan

Bigg Boss Season 7 की ट्रॉफी एक्ट्रेस गौहर खान ने जीती थी। इस शो के दौरान Gauahar Khan और Kushal Tandon के रिलेशनशिप काफी चर्चा में रहा था, लेकिन शो खत्म होते ही वह अलग हो गए।
Bigg Boss Season 8 Winner: Gautam Gulati

गौतम गुलाटी जो कि एक बॉलीवुड और टीवी एक्टर है, Bigg Boss Season 8 के विनर बने। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्म “अजहर” में भी काम किया, जो कि 2016 में रिलीज हुई थी।
Bigg Boss Season 9 Winner: Prince Narula

पॉपुलर टीवी एक्टर प्रिंस नरूला जो कि एक मॉडल और गायक भी है, ने ‘बिग बॉस 9’ का खिताब जीता जबकि ऋषभ सिन्हा शो के रनरअप बने। प्रिंस MTV Roadies 12, MTV Splitsvilla 8 और Nach Baliye 9 जैसे रियलिटी शो का हिस्सा भी रह चुके हैं।
Bigg Boss Season 10 Winner: Manveer Gurjar

Bigg Boss Season 10 में एक नया रिकॉर्ड बना। इस सीजन में पहली बार एक आम आदमी बिग बॉस शो का विनर बना। इससे पहले ऐसा बिग बॉस के किसी शो में नहीं हुआ था। हरियाणा के आम परिवार से ताल्लुक रखने वाले मनवीर एक आम व्यक्ति की हैसियत से ही बिग बॉस के घर का हिस्सा बने थे और शो के दौरान उन्होंने घर में रहने वाले फिल्म एवं टेलीविजन से सम्बन्ध रखने वाले पॉपुलर लोगों के सामने डटे रहे हो अंत में वह ‘बिग बॉस सीजन 10’ के विनर बने और शो जीतने के बाद भी वह लाइमलाइट से दूर ही रहे।
Bigg Boss Season 11 Winner: Shilpa Shinde

Bigg Boss Season 11 की विजेता अंगूरी भाभी उर्फ शिल्पा शिंदे बनी। पॉपुलर टेलीविजन शो ‘भाभी जी घर पर है’ में अंगूरी भाभी का रोल निभाने वाली शिल्पा शिंदे को इस शो से बेहद पॉपुलरिटी मिली।
Bigg Boss Season 12 Winner: Dipika Kakar

Colors TV पर प्रसारित होने वाले टेलीविजन शो ‘ससुराल सिमर का’ से फेम पाने वाली एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ बिग बॉस सीजन 12 की विनर बनी। दीपिका को टेलीविजन शो ‘कहां हम कहां तुम’ में सोनाक्षी के रोल के लिए भी जाना जाता है।
Bigg Boss Season 13 Winner: Sidharth Shukla

‘बालिका वधू’ से पॉपुलर होने वाले सिद्धार्थ शुक्ला Bigg Boss Season 13 के विनर बने। शो के दौरान और शो के बाद भी Siddharth Shukla और Shehnaaz Gill अपने रिलेशन को लेकर काफी चर्चा में रहे। हालाँकि सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नहीं हैं।
Bigg Boss Season 14 Winner: Rubina Dilaik

Bigg Boss Season 14 में Rubina Dilaik उनके पति Abhinav Shukla के साथ नजर आई और आखरी में रूबीना इस शो की विनर भी बनी। टेलीविजन शो ‘छोटी बहू’ में राधिका शास्त्री के रोल से रूबीना को लोकप्रियता हासिल हुई थी।
Bigg Boss Season 15 Winner: Tejasswi Prakash

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने ‘Bigg Boss Season 15’ की ट्रॉफी अपने नाम की। शो के दौरान Tejasswi Prakash और Karan Kundra की केमेस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया गया था। बाद में वह टीवी शो ‘नागिन 6’ में भी मुख्य किरदार में दिखाई दी।
Bigg Boss Season 16 Winner: MC Stan

भारत के प्रसिद्ध हिप-हॉप रैपर एमसी स्टेन ने ‘बिग बॉस 16’ की ट्रॉफी जीती। वह बिग बॉस में अभी तक के सबसे कम उम्र के प्रतियोगियों में से एक हैं।