• About US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
News OTT
  • बॉलीवुड
  • वेब सीरीज
  • गॉसिप
  • बिग बॉस
  • फोटो स्टोरीज
No Result
View All Result
  • बॉलीवुड
  • वेब सीरीज
  • गॉसिप
  • बिग बॉस
  • फोटो स्टोरीज
No Result
View All Result
News OTT
No Result
View All Result
Home Bigg Boss

Bigg Boss House में बनी जोड़ियां यह फेमस जोड़ियाँ कुछ अलग हो गए तो कुछ आज भी है साथ

Jay Kanwar by Jay Kanwar
सितम्बर 22, 2023
in Bigg Boss
0
Famous Bigg Boss Couples

Bigg Boss के हर सिजन में जोड़ियां बनती है। इनमें से कई कपल शादी करके आज भी साथ है, जबकि कुछ कपल सिर्फ कुछ महीने या कुछ सालों में अलग हो गए और कुछ जोड़ियां तो ऐसी थी जिनका साथ केवल शो तक ही रहा। आज अहम आपको बिग बॉस के घर में बनी ऐसी ही जोड़ियों के बारे में बताने वाले हैं।

तेजस्वी और करण

Tejasswi Prakash और Karan Kundra बिग बॉस हाउस में बनी सबसे क्यूट जोड़ी मानी जाती है। यह जोड़ी अभी भी अपने रिश्ते के चलते खबरों में बनी रहटी है। हालाँकि कुछ समय पहले इन दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें सामने आने लगी थी। लेकिन दोनों ने पुष्टि करके इन अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है। बता दें कि तेजस्वी प्रकाश ही bigg boss 15 की विनर बनी थी।

शहनाज गिल और सिद्धार्थ

Siddharth Shukla ही बिग बॉस 13 के विनर बने थे। Siddharth और Shehnaaz Gill पहली बार बिग बॉस में ही मिले थे। शो के दौरान ही नहीं बल्कि शो के बाद भी यह जोड़ी बेहद चर्चा में रही और यह कपल हर किसी का फेवरेट बन गया। फैंस के बीच इस जोड़ी का हैशटैग “#SidNaaz” भी बेहद पॉपुलर हुआ था। हालाँकि सिद्धार्थ आज इस दुनिया में नहीं है, लेकिन फिर भी उनके फैन्स आज भी उनकी इस जोड़ी के दीवाने है।

जैस्मीन भसीन और अली गोनी

Jasmin Bhasin और Aly Goni बिग बॉस 14 में आने से पहले एक-दूसरे को जानते थे। बिग बॉस से पहले भी वह शो खतरों के खिलाड़ी में एक साथ थे और इस शो में वह दोनों अच्छे दोस्त भी थे। लेकिन इन दोनों का रिलेशन की शुरुआत बिग बॉस से हुई। शो के दौरान ही नहीं बल्कि शो खत्म होने के बाद भी यह जोड़ी दर्शकों द्वारा बहुत पसंद की गई। जैस्मीन भसीन और अली गोनी ने कुछ समय पहले ही सगाई की है और जल्द ही वह शादी भी करने वाले है।

प्रिंस और युविका

Yuvika Chaudhary और Prince Narula की भी पहली मुलाकात बिग बॉस हाउस में ही हुई थी। बिग बॉस सीजन 9 में युविका से मिलने के कुछ दिन बाद ही प्रिंस ने उन्हें प्रपोज कर दिया था। उन्होंने शो में युविका को दिल के आकार का परांठा बनाकर प्रपोज किया था। कुछ समय डेट करने के बाद इस कपल ने सन् 2016 में शादी कर ली और आज भी यह साथ है। बता दें कि Prince Narula ही bigg boss 9 के विनर बने थे।

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय

Kishwar Merchant और Suyyash Rai भी bigg boss 9 के पॉपुलर कपल रहे हैं। बाद में इन दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी करने का फैसला किया। यही नहीं अब यह कपल एक बेबी बॉय के माता-पिता भी है।

पविता पुनिया और एजाज खान

Pavitra Punia और Eijaz Khan की लवस्टोरी भी Bigg Boss सीजन 14 से शुरू हुई। तब से अब तक कई बार इस कपल की शादी की बातें सामने आई लेकिन अभी तक यह कपल शादी के बंधन में नहीं बंधे हैं। अभी कुछ समय पहले ही एजाज खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि हम जल्द ही शादी करेंगे, लेकिन उसके लिए अभी हमें समय नहीं मिल पा रहा है।

सारा खान और अली मर्चेंट

Sara Khan और Ali Merchant ने Bigg Boss Season 4 में बिग बॉस के ही घर में शादी कर ली थी। लेकिन यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई इनका रिश्ता कुछ महीनों बाद ही दोनों का रिश्ता टूट गया। सारा खान फिलहाल शांतनु राजे के साथ रिलेशनशिप में है और एक इंटरव्यू के दौरान सारा ने यह भी कहा कि अब वह मूव ऑन कर चुकी है।

उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना

बिग बॉस 8 में दोनों की नजदीकियां बढने के बाद Karishma Tanna और Upen Patel यह दोनों उस समय के मोस्ट पॉपुलर कपल बन गए थे। हालाँकि अभी यह दोनों एक साथ नहीं है लेकिन हर कोई इनकी शादी के बारे में जानना चाहता था। लेकिन बिग बॉस शो खत्म होते ही इनके रिश्ते का भी द एन्ड हो गया।

बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा

Bigg Boss Season 11 में बनने वाली जोड़ियों की लिस्ट में Puneesh Sharma और Bandgee Kallra का नाम भी शामिल है। बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद भी यह कपल हमेशा साथ दिखे, लेकिन सालों साथ रहने के बाद अभी कुछ महीनों पहले ही बंदगी कालरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके अपने और पुनीश के अलग होने की पुष्टि की थी। हालाँकि पुनीश शर्मा ने इस पर कुछ नहीं कहा।

आर्यन वैद और अनुपमा वर्मा

Bigg Boss में बनने वाली पहली जोड़ी Anupama Verma और Aryan Vaid की थी। Bigg Boss Season 1 के समय यह जोड़ी बेहद पॉपुलर हुई थी। हालाँकि यह जोड़ी भी बाद में अलग हो गई और अब यह दोनों ही अपने-अपने पार्टनर के साथ खुश है।

रोशेल राव और कीथ सिकेरा

‘Bigg Boss 9’ में Rochelle Rao और Keith Sequeira एक साथ नजर आए थे। शो के दौरान भी दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। यह कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाले है।

गौहर खान और कुशाल टंडन

Gauahar Khan और Kushal Tandon भी उन जोड़ियों में शामिल है, जो शो खत्म होने के बाद अलग हो गई। यह जोड़ी Bigg Boss 7 में एक साथ नजर आई थी। हालाँकि उसके बाद 2020 में गौहर खान ने जैद दरबार से शादी कर ली और फिलहाल वह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में है।

तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली

Bigg Boss 7 में एक साथ दिखने वाले Tanisha Mukherjee और Armaan Kohli भी शो के खत्म होने के कुछ समय बाद ही यह जोड़ी अलग हो गई। तनीषा ने इसकी वह अरमान के गुस्से को बताया था।

डेलनाज ईरानी और राजीव पॉल

Delnaaz Irani और Rajeev Paul ‘Bigg Boss 6’ में एक साथ शो का हिस्सा बने थे। लेकिन शो खत्म होने के कुछ समय बाद इन दोनों ने शादी कर ली लेकिन कुछ दिनों बाद ही दोनों का तलाक हो गया और अब यह दोनों अलग है।

शिल्पा सकलानी और अपूर्व अग्निहोत्री

Shilpa Saklani और Apurva Agnihotri ‘Bigg Boss 7’ का हिस्सा बने थे। शो में फैंस से इस कपल को बेहद प्यार मिला। डेट करने के कुछ समय बाद इस कपल ने सन् 2004 में शादी कर ली और पिछले साल वह एक बेबी गर्ल के पेरेंट्स बन गए है।

रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला

‘Bigg Boss 14’ में Rubina Dilaik उनके पति Abhinav Shukla के साथ बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थी। एक इंटरव्यू के दौरान रुबीना ने बताया कि शो में आने से पहले रुबीना अभिनव से अपने रिश्ते को खत्म करना चाहती थी। इसी दौरान उन्हें बिग बॉस शो में आने का ऑफर मिला और तब उन्होंने अपने रिश्ते को एक और मौका देने के बारे में सोचा। इस तरह उनकी शादी को एक मौका मिला और उनकी शादी टूटने से बच गई। बता दें कि रुबीना दिलैक इस शो की विनर बनी थी।

Tags: Anupama Verma and Aryan Vaidbigg boss famous couplesGauahar Khan and Kushal TandonJasmin Bhasin and Aly GoniKarishma Tanna and Upen PatelKishwar Merchant and Suyyash RaiPavitra Punia and Eijaz KhanPuneesh Sharma and Bandgee KallraRochelle Rao and Keith SequeiraRubina Dilaik and Abhinav ShuklaSara Khan and Ali MerchantSiddharth and Shehnaaz GillTanisha Mukherjee and Armaan KohliTejasswi Prakash and Karan KundraYuvika Chaudhary and Prince Narula
Jay Kanwar

Jay Kanwar

Related Posts

बिग बॉस 18 वीकेंड का वार: सलमान खान ने करणवीर को जमकर लताड़ा
Bigg Boss

बिग बॉस 18 वीकेंड का वार: सलमान खान ने करणवीर को जमकर लताड़ा

अक्टूबर 27, 2024
Chandrika Dixit Vada Pav Girl
Bigg Boss

Bigg Boss OTT 3: वड़ा पाव गर्ल चन्द्रिका दीक्षित हुई बिग बॉस हॉउस से बाहर, अब सोशल मीडिया ट्रोलर्स के निशाने पर

जुलाई 15, 2024
Bigg Boss Ott 3
Bigg Boss

Bigg Boss OTT 3 में होगी एलविश यादव के फ्रेंड लक्ष्य चौधरी की वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री

जुलाई 9, 2024
Elvish Yadav trolled for support Vishal Pandey in Bigg Boss OTT 3
Bollywood

Bigg Boss OTT 3: विशाल पांडे को थप्पड़ मारने पर अरमान मलिक को बाहर करने की मांग पर एल्विश यादव हुए ट्रोल, लोग बोले, “आप उनका समर्थन करते हैं..”

जुलाई 8, 2024
BB OTT 3
Bigg Boss

अरमान मलिक ने जड़ दिया विशाल को थप्पड़, BB OTT 3 के घर में हुई हिंसा, क्या अरमान का घर से होगा इविक्शन

जुलाई 6, 2024
Bigg Boss OTT 3
Bigg Boss

Bigg Boss OTT 3 से Poulomi Das का कटा पत्ता, लव कटारिया ने लिया फैसला

जुलाई 3, 2024
Matka King Vijay verma
Bollywood

‘मटका किंग’ की शूटिंग पूरी, विजय वर्मा ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी!

अप्रैल 25, 2025
कृति सेनन का 11,440 रुपये का मास्क देख हैरान हुए फैंस, बोले- हमारा तो 20 रुपये में मिल जाता है!
Entertainment News

कृति सेनन का 11,440 रुपये का मास्क देख हैरान हुए फैंस, बोले- हमारा तो 20 रुपये में मिल जाता है!

अप्रैल 23, 2025
May 2025 upcoming OTT releases
OTT

मई 2025 में ओटीटी प्लेटफार्मों पर धमाल: ‘The Last of Us’ से लेकर ‘The Crown’ तक, ये होंगी हॉट रिलीज़!

अप्रैल 20, 2025
Kesari 2 OTT Release Date
OTT

केसरी 2 की OTT रिलीज़ डेट का ऐलान

अप्रैल 20, 2025
बॉलीवुड न्यूज लाइव: उत्कर्ष शर्मा ने बताई ‘वनवास’ के फ्लॉप होने की वजह
Bollywood

बॉलीवुड न्यूज लाइव: उत्कर्ष शर्मा ने बताई ‘वनवास’ के फ्लॉप होने की वजह

अप्रैल 20, 2025
Katrina kaif reviews Kesari 2 but forgot Ananya Pandey
Bollywood

केसरी 2: कैटरीना ने अक्षय-माधवन को सराहा, अनन्या का नाम पहले भूलीं, बाद में लिया!

अप्रैल 20, 2025
NewsOTT

Follow Us

Recent Stories

  • ‘मटका किंग’ की शूटिंग पूरी, विजय वर्मा ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी!
  • कृति सेनन का 11,440 रुपये का मास्क देख हैरान हुए फैंस, बोले- हमारा तो 20 रुपये में मिल जाता है!
  • मई 2025 में ओटीटी प्लेटफार्मों पर धमाल: ‘The Last of Us’ से लेकर ‘The Crown’ तक, ये होंगी हॉट रिलीज़!
  • केसरी 2 की OTT रिलीज़ डेट का ऐलान

Categories

  • Bigg Boss
  • Blog
  • Bollywood
  • Entertainment News
  • Gossip
  • OTT
  • Songs
  • trending news
  • Web Series
  • About US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

© 2025 News OTT

No Result
View All Result
  • बॉलीवुड
  • वेब सीरीज
  • गॉसिप
  • बिग बॉस
  • फोटो स्टोरीज

© 2025 News OTT

Go to mobile version