इंडियन सिनेमा में कई सितारे ऐसे हैं जो कई सालों से लोगो के दिलों पर राज कर रहे हैं। कुछ तो 50 साल से ज्यादा के हो गए हैं परंतु अभी भी फिल्मी पर्दे पर इनका बोलबाला है।
आइए जानते हैं कुछ ऐसे फिल्मी सितारों के बारे में जो 50 साल से ज्यादा हो चुके हैं लेकीन अभी भी उनकी लोकप्रियता के कारण उनकी फिल्में 500 करोड़ से ज्यादा कमा रही है।
शाहरुख खान
शाहरुख खान की हाल ही में रिलीज हुईं फिल्म Jawan ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। देश और विदेश में जम कर पैसा छाप रही इस मूवी ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इससे पहले रिलीज हुईं Pathan Movie ने भी 500 करोड़ से अधिक कमाई की थी।
रजनीकांत
हाल ही में रिलीज हुईं रजनीकांत की फिल्म Jailer पर दर्शकों ने जम कर प्यार लुटाया। सुपरस्टार रजनी के स्टाइल को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। Jailer movie भी 500 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली मूवी लिस्ट में शामिल है।
सनी देओल
तारा सिंह ने पिछले महीने ही बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 मचा कर करोड़ों छाप डाले और 500 करोड़ पार करने वाली लिस्ट में अपना नाम शामिल किया।
सलमान खान
सलमान खान की भी पिछली कई फिल्मों ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। जिनमें से सुल्तान और बजरंगी भाईजान जैसी मूवी शामिल है। जल्द ही सलमान की Tiger 3 भी सिनेमाघरो में आने वाली है। अब देखना यह है की Tiger 3 क्या नए रिकॉर्ड बनाती है।
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान की दंगल तो आप सबको याद ही होगी। आपको बता दें कि दंगल ने भी 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।