एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही माँ बनने वाली हैं इस कारण वो बीते कुछ दिनों से सुर्खिया बटोर रही हैं।
हाल ही में बीते दिन दीपिका पादुकोण ने सोशल मिडिया पर एक सेल्फी खींचकर फैंस के साथ शेयर की जिसे देखकर हर फैंस ने उन पर खूब लाइक्स और कमैंट्स किये।
लेकिन दीपिका की इस तस्वीर पर उनके हस्बैंड और एक्टर रणवीर सिंह के रिएक्शन ने सबका ध्यान अपनी और खींच लिया।
दीपिका ने शेयर की सेल्फी तो रणवीर ने किया रियेक्ट
दरअसल दीपिका पादुकोण ने अपने सैलून विजिट के दौरान एक सेल्फी खींचकर अपने फैंस के साथ शेयर की जिस पर लोगों ने उन्हें खूब प्यार लुटाया। दीपिका की इस Salon Selfie को लगभग 1 मिलियन लोगों ने लाइक्स किया है।
अब जब दीपिका पोस्ट करे तो रणवीर कहाँ पीछे रहने वाले थे। रणवीर सिंह ने दीपिका की सेल्फी पर रियेक्ट करते हुए “Cute 💇🏻♀️💕” लिखा। रणवीर के रिएक्शन पर एक यूजर ने रिप्लाई करते हुऐ दोनों को ब्यूटीफुल कपल कहा।
यह भी पढ़ें: Mirzapur 3: रिलीज हुआ ‘मिर्जापुर 3’ का पोस्टर, धड़क उठी फैंस की धड़कनें
![Deepika Padukone Salon Selfie](https://www.newsott.in/wp-content/uploads/2024/03/Deepika-Padukone-Salon-Selfie.jpg)
हेयर स्टाइलिश दीपिका के बालों को स्टाइल करने में व्यस्त थी उसी समय दीपिका ने फ़ोन से यह सेल्फी ली होगी। फोटो अपलोड करके दीपिका ने इसे कैप्शन में “MissedMyLongHair 💇🏽♀️😁” लिखा।
फोटो में दीपिका पादुकोण को नीले रंग की शर्ट पहने सैलून में बैठे अपने बाल फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: एनिमल स्टारर तृप्ति डिमरी बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आई नजर, नेटिजन्स बोले, “अब भाभी 2 गर्भवती है..”
फिल्म में एक साथ नजर आएंगे दीपिका – रणवीर
दीपिका और रणवीर सिंह के फैंस के लिए एक ओर खुशखबरी यह है की जल्द ही दोनों स्टार्स रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में एक साथ स्क्रीन शेयर करेगें।
इससे पहले भी यह दोनों रामलीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत जैसी फ़िल्मों में एक साथ नज़र आ चुके हैं।
बात करें दीपिका पादुकोण की तो उन्हे हाल ही में ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में देखा गया था।
इसके अलावा दीपिका एक बिग बजट scifi फिल्म Kalki में भी नज़र आने वाली हैं जिसमें वह लीड ऐक्टर प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।