फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली सुजैन खान अब तक फिल्मी दुनिया से कोसों दूर हैं। यहाँ बात हो रही है ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान की। सुजैन खान आज अपना 48 वा बर्थडे मना रही है।
Sussanne Khan मशहूर प्रॉड्यूसर, डायरेक्टर और एक्टर संजय खान की बेटी हैं। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली सुजैन खान अब तक फिल्मी दुनिया से कोसों दूर हैं। सुजैन खान का जन्म 26 अक्टूबर 1975 को मुंबई में हुआ था।
सुजैन खान का वर्क फ्रंट
सुजैन खान पेशे से एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं। सुजैन ने अमेरिका के ब्रुक्स कॉलेज से इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स किया था। वह बॉलीवुड इंडस्ट्री से काफी दूर लेकिन फिर भी वह न्यूज में बनी रहती है। सुजैन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनका ग्लैमरस लुक अक्सर ट्रेंड करता है।
ट्रैफिक सिग्नल पर सुजैन के प्यार में पड़े थे ऋतिक
Hrithik Roshan और Sussanne Khan की लव स्टोरी काफी मजेदार है। दरअसल ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को पहली बार ट्रैफिक सिग्नल पर देखा था। एक दिन जब ऋतिक ड्राइव कर रहे थे और उन्होंने ट्रैफिक सिग्नल पर अपनी कार रोकी तो उन्हें उनकी साइड में खड़ी कार की ड्राइविंग सीट पर एक खूबसूरत लड़की दिखी। वह खूबसूरत लड़की कोई और नहीं बल्कि सुजैन खान थी।
ऋतिक सुजैन पर पहली नजर में ही फिदा हो गए थे। इसके बाद ऋतिक की दूसरी मुलाकात उनकी ही बहन सुनयना की सगाई की पार्टी में हुई थी। उस पार्टी में सुजैन को देखकर ऋतिक हैरान रह गए थे। इसी पार्टी में दोनों के बीच बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ था।
ऋतिक ने सुजैन को प्रपोज भी बहुत अलग तरीके से किया था। उन्होंने सुजैन को अंगूठी के साथ नहीं बल्कि बैंड से प्रपोज किया था और सुजैन ने भी इस प्रपोजल को तुरंत एक्सेप्ट कर लिया था।
शादी की 13वीं सालगिरह से सात दिन पहले हुए अलग
ऋतिक ने सुजैन के साथ शादी करके अपनी हजारों फीमेल फैंस के दिल तोड़ दिए थे। यह कपल 20 दिसंबर 2000 को फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गए थे। इसके बाद 2006 में यह कपल पहली बार और 2008 में दूसरी बार पैरेंट्स बने। यह कपल बी-टाउन के पॉपुलर कपल में से एक था। पूरी इंडस्ट्री में इस कपल के रिश्ते की मिसाल दी जाती थी। उसी बीच इस कपल ने अपने रिश्ते को खत्म करने का कदम उठाया।
शादी की 13वीं सालगिरह के 7 दिन पहले ही 13 दिसंबर 2013 को सुजैन और ऋतिक एक-दूसरे से अलग हो गए। इस खबर से हर कोई हैरान था। हालाँकि ऋतिक और सुजैन को एक-दूसरे से अलग हुए बहुत समय बीत गया है, लेकिन यह कपल बच्चों के लिए हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं। बता दें कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक इंडिया का सबसे महंगा तलाक था।