MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। लेकिन शादी से पहले उनका नाम बॉलीवुड की चार एक्ट्रेस से जुड़ चुका है। दीपिका पादुकोण का नाम भी इस लिस्ट में है।
क्रिकेटर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस के बीच हमेशा से ही लिंक अप रहा है। युवराज सिंह से लेकर हरभजन सिंह तक और विराट कोहली जो बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी के बंधन में बंधे हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी बॉलीवुड एक्ट्रेस से जुड़ चुका है। महेंद्र सिंह धोनी साक्षी के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं और उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है जिसका नाम जीवा है लेकिन धोनी के शादी से पहले कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ अफेयर के काफी चर्चा रहे हैं।
दीपिका पादुकोण
सबसे ज्यादा नाम धोनी का दीपिका के साथ जोड़ा गया है। रिपोर्ट के अनुसार एस धोनी दीपिका के पीछे पागल थे. धोनी का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ 2007 और 2008 के दौरान जोड़ा गया था। उसे वक्त T20 जीतने के बाद माही का नाम काफी बड़ा हो गया था और दीपिका बॉलीवुड में नई थी दोनों को काफी बार एक साथ देखा गया था, दीपिका धोनी को चीयर करने के लिए एक मैच भी देखने के लिए आई थी। एक बार दोनों ने साथ में रैंप वॉक भी की थी। दोनों का कुछ वक्त ब्रेकअप हो गया था।
प्रीति सिमोस
टीवी प्रोड्यूसर और कॉमेडी नाइट विद कपिल की क्रिएटिव प्रीति सिमोस के साथ भी महेंद्र सिंह धोनी का नाम जुड़ चुका है। पिछले 16 साल से धोनी और प्रीति बेस्ट फ्रेंड है इसी की वजह से उनका नाम प्रीति के साथ जुड़ने लगा।
असिन
गजनी फिल्म की एक्ट्रेस असिन के साथ भी महेंद्र सिंह धोनी की खूब अफेयर की चर्चा उड़ी है। यह चर्चा तब उड़ी जब यह दोनों एक क्लोदिंग ब्रांड के लिए मॉडलिंग कर रहे थे आईपीएल सेमी फाइनल 2010 से पहले महेंद्र सिंह धोनी को असिन के लोखंडवाला स्थित घर पर देखा गया जिसके बाद धोनी को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई।
स्वाति
धोनी अपना दिल कॉलेज लाइफ में एक लड़की को दे बैठे थे। उसे वक्त वह 12th क्लास में थे। एक इवेंट में उन्होंने इस बात का जिक्र किया था कि स्वाति नाम की लड़की पर उनका क्रश था।
प्रियंका झा
धोनी की पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका झा थी 2002 में एक दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। एमएस धोनी की जीवनी पर आधारित द अनटोल्ड स्टोरी अभिनेत्री दिशा पाटनी ने उनका किरदार निभाया था। जिससे उनके रिश्ते पर ध्यान किया गया।
राय लक्ष्मी को कर चुके हैं डेट
महेंद्र सिंह धोनी का नाम 2008 में एक्ट्रेस और मॉडल राय लक्ष्मी के साथ जुड़ा था। काफी बार पार्टियों में दोनों को एक साथ देखा गया था। एमएस धोनी और राय लक्ष्मी का 2009 में ब्रेकअप हो गया था।