Raghav Chadha Sisters-in-law: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की शादी की रस्में शुरू हो गई है। उदयपुर के लीला पैलेस में मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। राघव चड्डा की साली साहिबा प्रियंका चोपड़ा भी शादी में शिरकत कर चुकी है। जल्द ही दुल्हे राजा की तीन और सालियां भी इस शादी में शामिल हो सकती हैं।
Raghav Chadha Sisters-in-law
क्या आप जानते हैं, प्रियंका चोपड़ा के अलावा भी परिणीति चोपड़ा की तीन और कजिन है, जो कि इस शादी में शामिल हो सकती हैं। हालांकि, यह तीनों बहनों प्रियंका-परिणीति के परिवार से ज्यादा क्लोज नहीं है और इस कारण वह इनके फैमेली फंक्शन में बेहद कम नजर आती है। आइये जानते हैं, राघव चड्डा की इन सालियों के बारे में।
Meera Chopra

परिणीति की चचेरी बहन Meera Chopra भी फिल्म इंडस्ट्री से सम्बन्ध रखती हैं। वह कई सारी तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी है। मीरा चोपड़ा ने अपने करियर की शुरूआत साल 2005 में की थी।
Mannara Chopra

Mannara Chopr का असली नाम बार्बी हांडा है और वह प्रियंका की बुआ की बेटी हैं। मन्नारा चोपड़ा साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। हालाँकि वह बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं, लेकिन बॉलीवुड में उनका करियर कुछ खास नहीं चल पाया। बता दें कि मन्नारा की एक छोटी बहन मिताली चोपड़ा भी है जो पेशे से एक फैशन स्टाइलिस्ट हैं।