Siddharth Chopra and Neelam Upadhyaya Engagement: हाल ही में बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ मुंबई में एक पारिवारिक फंक्शन में शामिल हुई थे। प्रियंका अपने चचेरे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अभिनेत्री नीलम उपाध्याय के रोका के लिए वहां पहुंची थीं।
![](https://www.newsott.in/wp-content/uploads/2024/04/Siddharth-Chopra-Wedding.jpg)
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी सिद्धार्थ चोपड़ा के इस खास दिन पर उनकी खुशी में शामिल हुए। प्रियंका ने इस फंक्शन के लिए अपना स्टाइल सिंपल रखा। वह लाल साडी में खुले बालों और बिंदी के साथ बेहद खूबसूरत लग रही थी।
![](https://www.newsott.in/wp-content/uploads/2024/04/Priyanka-Chopra-at-Siddharth-Roka-.jpg)
प्रियंका और निक के साथ इस मौके पर उनकी बेटी भी दिखाई दी। मालती मैरी इस शाम की स्टार थीं। मालती अपनी मम्मी के साथ मैचिंग करते हुए गहरे लाल रंग के लहंगे में नजर आई।
![](https://www.newsott.in/wp-content/uploads/2024/04/Priyanka-Chopra-Cousins-Roka.jpg)
सिद्धार्थ और नीलम दोनों पिछले कुछ सालों से काफी समय से डेट कर रहे थे। कुछ समय पहले सिद्धार्थ चोपड़ा की सगाई इशिता कुमार से हुई थी लेकिन कुछ ही महीनों में ही उन्होंने यह सगाई तोड़ दी। जब वह यूके में काम कर रही थी।
![](https://www.newsott.in/wp-content/uploads/2024/04/Priyanka-Chopra-and-Nick-Jonas.jpg)
प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन मन्नारा चोपड़ा भी इस मौके पर परिवार के साथ नजर आई। मन्नारा सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में नजर आई थी। वह कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ होली पार्टी में भी नजर आई थी। यह पार्टी तमन्ना दत्त के घर पर आयोजित की गई थी।
Also Read: Manisha Rani: मनीषा रानी ने होमटाउन बिहार में खरीदी 2.5 कट्ठा जमीन, व्लॉग में किया खुलासा!
![](https://www.newsott.in/wp-content/uploads/2024/04/Siddharth-Chopra-Roka.jpg)
नीलम उपाध्याय ने अपनी सगाई पर पेस्टल ट्रेंड को फॉलो न करते हुए गहरे बैंगनी रंग का शरारा पहना वह इसमें बेहद खूबसूरत दिख रही थी। उन्होंने अपने लुक को खुले बालों, डायमंड ईयररिंग्स और चुड़ियों के साथ कम्प्लीट किया। वह शाही बैंगनी रंग में बेहद खूबसूरत लग रही थी।
Also Read: जानें विराट कोहली के मल्टीमिलियन डॉलर के एम्पायर को संभालने वाले व्यक्ति बंटी सजदेह के बारे में
![](https://www.newsott.in/wp-content/uploads/2024/04/Neelam-Upadhyaya-Roka.jpg)
सिद्धार्थ चोपड़ा ने अपनी सगाई के मोके पर आइवरी शेड की शेरवानी पहनी थी। जबकि उनकी माँ मधु चोपड़ा ने गुलाबी रंग के प्रिंट वाली उसी रंग की रेशम की साड़ी पहनी थी। उन्होंने इसे स्लीवलेस गुलाबी ब्लाउज पहना और सोने के आभूषण पहने थे।
![](https://www.newsott.in/wp-content/uploads/2024/04/Nick-Jonas-at-Siddharth-Roka-.jpg)
सिद्धार्थ और नीलम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस फंक्शन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में पूरा चोपड़ा परिवार एक साथ नजर आ रहा है। समारोह में मन्नारा चोपड़ा के अलावा उनकी बहन मिताली हांडा और मां कामिनी चोपड़ा हांडा भी शामिल हुई थी।
Also Read: Arti Singh engaged: क्या सच में आरती सिंह ने कर ली चुपचाप सगाई या मामला कुछ और है, देखे यहाँ!
![](https://www.newsott.in/wp-content/uploads/2024/04/Priyanka-Chopra-Cousin-Roka-Ceremony.jpg)
नीलम उपाध्याय एक बिजनेस बैकग्राउंड से है। उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। उनका परिवार मुंबई में रहता है।