Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और उनके कथित प्रेमी अभिनेता जहीर इकबाल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों इसी महीने के आखिरी में शादी करने वाले हैं। काफी समय से दोनों की डेटिंग की अफवाहें चल रही थी। लेकिन अब उनकी शादी की खबरें सामने आने लगी हैं। खबरों के मुताबिक वह 23 जून को शादी करने वाले हैं।
सालों डेटिंग करने के बाद किया शादी का फैसला
सोनाक्षी और जहीर के डेटिंग की अफवाहें साल 2020 से सामने आ रही है। दोनों को अक्सर कई कार्यक्रमों और डिनर आउटिंग के लिए एक साथ स्पॉट किया गया है। सोनाक्षी और जहीर दोनों साल 2022 में एक फिल्म में डबल एक्सएल की स्क्रीन स्पेस को साझा कर चुके हैं। इसके अलावा पिछले साल इस जोड़ी ने म्यूजिक वीडियो ब्लॉकबस्टर में भी साथ काम कर चुके हैं। कुछ समय पहले सोनाक्षी ने अपने बर्थडे पर भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जहीर और अपने कई क्यूट फोटोज शेयर किए थे।
Read Also: फैंस का इंतजार खत्म, इस दिन से शुरू होगा Bigg Boss OTT 3

वेडिंग इन्विटेशन बनेगा मैगजीन कवर के डिजाइन में
अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, सोनाक्षी और जहीर का वेडिंग इन्विटेशन एक मैगजीन कवर के स्टाइल में डिजाइन किया जाएगा और इस पर लिखा होगा, ‘अफवाहें सच हैं..।’ बता दें कि अभी तक सोनाक्षी या जहीर दोनों में से किसी ने भी या फिर उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने अभी तक इस उनके रिश्ते या शादी के बारे में किसी भी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Read Also: Laughter Chef: सेलिब्रिटीज बने शेफ, लोगों को खूब भा रहा यह नया शो
बांद्रा में शिल्पा शेट्टी के रेस्त्रां में होगा, शादी का जश्न
एक्ट्रेस के करीबी सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस शादी का जश्न मुंबई के बांद्रा वेस्ट में स्थित शिल्पा शेट्टी के रेस्त्रां में होगा। शिल्पा शेट्टी के इस रेस्त्रां में सोनम कपूर, करण जौहर, जान्हवी कपूर और अनन्या पांडे जैसे ए लिस्टर बॉलीवुड सेलेब्स को अक्सर विजिट करते देखा जा सकता है। यहाँ की फिश और लॉब्स्टर रोल बेहद फेमस हैं। इस सेलिब्रेशन में दोनों फैमिली के मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स शामिल होने वाले हैं।
सोनाक्षी ने बताई थी, शादी के बारे में अपनी उत्सुकता
कपिल शर्मा के कॉमेडी शो, द ग्रेट इंडियन कपिल शो में एक बार सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि वह शादी करने के लिए कितनी उत्सुक हैं। दरअसल कपिल ने बातचीत के दौरान मजाक में सोनाक्षी से कहा कि आलिया भट्ट और कियारा आडवाणी जैसी सोनाक्षी के साथ वाली कई एक्ट्रेस पहले से ही शादीशुदा हैं।
Read Also: Small Town TV stars: इन 5 सितारों ने गरीबी से निकलकर जीता अपने फैंस का दिल
इस बात का सोनाक्षी ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, “आप जले पर नमक डाल रहे हो ना। कपिल जानता है, मुझे कितने जोर से शादी करनी है। प्लीज ऐसा मत करो। कपिल शर्मा, आप जानते हैं कि मैं इसके लिए कितनी उत्सुक हूं।
सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में नेटफ्लिक्स शो में अपनी हीरामंडी सह-कलाकारों मनीषा कोइराला, शर्मिन सहगल, संजीदा शेख, ऋचा चड्ढा और अदिति राव हैदरी के साथ दिखाई दी। इसमें उन्होंने एक वैश्या फरीदन की भूमिका निभाई है।