Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी ने की फीस बढ़ाने की मांग, यहां जानें कितनी होगी नई फीस?

Khatron Ke Khiladi 14:'खतरों के खिलाड़ी' के जज रोहित शेट्टी ने फीस बढ़ाने की डिमांड की है। क्या है पूरा अपडेट? आइये आगे जानते हैं..

Khatron Ke Khiladi 14

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित के सबसे पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी का दर्शक हर साल बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल भी दर्शक इंतजार में लगे हुए हैं क्योंकि बिग बॉस और झलक दिखला जा खत्म हो चुका है। लेकिन फ़िलहाल इस शो को टेलीविज़न पर आने में अभी थोड़ा समय है। वही शो से जुड़े नए अपडेट लगातार सामने आ रहे हैं। इसी बीच शो के जज रोहित शेट्टी ने फीस बढ़ाने की डिमांड की है। क्या है पूरा अपडेट? आइये आगे जानते हैं..

कितनी फीस बढ़ाना चाहते हैं रोहित?

इन दिनों रोहित शेट्टी ‘खतरों के खिलाड़ी’ के होस्ट को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर खबरें हैं कि उन्होंने अपनी फीस बढ़ाने की बात कही है। उनकी मांग है कि उनकी फीस 50 फीसदी बढ़ाई जाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे एक एपिसोड के लिए करीब 60 से 70 लाख रुपये मांग रहे हैं। इस प्रकार, पूरे सीज़न के लिए उनकी मेजबानी की कीमत 16 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है।

अब ये सच है या नहीं ये तो रोहित शेट्टी ही जानें या चैनल की इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है! इस बार अगर रोहित शेट्टी की फीस बढ़ती है तो शो पर खतरा भी बढ़ सकता है! मशहूर हस्तियों के लिए खतरों का मुकाबला करना और और उन्हें परखना और भी मुश्किल हो सकता है। अब देखना यह है कि टीवी और सिनेमा जगत के कौन से बड़े सितारे इस बार इस शो का हिस्सा बनेंगे और एक दूसरे को हराने के लिए किस तरह से मुकाबला करेंगे।

कंटेस्टेंट्स के बारे में बात करे तो एक अपडेट के अनुसार मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी, शामिल होने वाले है। ‘बिग बॉस 17’ के अलावा ‘झलक दिखला जा 11’ के कुछ प्रतियोगी भी शो में शामिल होने जा रहे हैं, जिसमें शोएब इब्राहिम, मनीषा रानी, ​​विवेक दहिया, अंकित गुप्ता, प्रियंका चौधरी और कई अन्य कलाकार शामिल हैं। अफवाह तो ये भी है कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ के मेकर्स ने अंकित और प्रियंका से भी कांटेक्ट किया था लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया।

Exit mobile version