Janhvi Kapoor ने होस्ट किया Radhika Merchant का ब्राइडल शॉवर, देखें इनसाइड फोटोज

Radhika Merchant Bridal Shower: जान्हवी कपूर ने अपनी दोस्त राधिका मर्चेंट के लिए मुंबई के JK House में ब्राइडल शॉवर प्लान किया। देखें वायरल इनसाइड फोटोज।

Radhika Merchant Bridal Shower: अनंत अम्बानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारियां लगातार चर्चा में बानी हुई है। पहले प्री वेडिंग पार्टी और अब राधिका का ब्राइडल शॉवर सुर्ख़ियों का विषय बन गया है। हाल ही में राधिका मर्चेंट के ब्राइडल शॉवर की तस्वीरें सोशल मिडिया पर वायरल हो रही है।

जाह्नवी कपूर ने 13 अप्रैल को अपनी ख़ास दोस्त और अम्बानी परिवार की होने वाली बहु राधिका मर्चेंट के लिए JK House में ब्राइडल शावर होस्ट किया। इसी से जुडी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की जिसमें ब्राइडल शावर के ग्रैंड सेलिब्रेशन की कुछ झलक देखने को मिल रही है।

Pink थीम में हुआ ब्राइडल शावर

जाह्नवी कपूर द्वारा प्लान किये गए इस ब्राइडल शावर की थम पिंक रखी गयी थी। फोटोज में देखा जा सकता है की किस तरह सभी ने पिंक ड्रेसेस पहनी हुई है। सभी ने पिंक ड्रेसेस के साथ क्राउन भी पहने हुए हैं। होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट ने सफ़ेद कलर की ऑउटफिट और क्राउन पहने हुए नज़र आयी।

यह भी पढ़ें: Priyanka Chahar Choudhary: अंकित के साथ अपने रिश्ते को लेकर प्रियंका ने कही ये बात, सुनकर फैंस हुए हैरान!

जान्हवी और राधिका मर्चेंट की है ख़ास दोस्ती

जान्हवी कपूर और राधिका मर्चेंट को अक्सर पार्टियों में साथ में देखा गया है और अब जाह्नवी द्वारा उनका ब्राइडल शावर होस्ट किये जाना साबित करता है की दोनों में ख़ास दोस्ती है। जाह्नवी कपूर द्वारा होस्ट किये गए इस ब्राइडल शावर में राधिका मर्चेंट की बहन अंजलि मर्चेंट भी शामिल थी। बता दें की पार्टी में जाह्नवी कपूर के rumored बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Abhishek kumar और Khanzaadi का नया वीडियो देख फैंस हुए इम्प्रेस, बोले- हॉटेस्ट क्यूट केमिस्ट्री!

अनंत अम्बानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी ने भी इससे पहले पूरी दुनिया का ध्यान अपनी और खींचा था। अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग बैश में देश विदेश के सेलिब्रिटी और बिज़नेसमैन शामिल हुए थे। जिनमें मार्क जुकेरबर्ग, बिल गेट्स,इवांका ट्रम्प आदि पॉपुलर पर्सनॅलिटीज़ शामिल थे। पार्टी में रिहाना की परफॉरमेंस ने खूब चर्चा बटोरी थी।

Exit mobile version