Ramayana Ranbir Kapoor Cast Update : Ranbir Kapoor के एक और बिग प्रोजेक्ट पर नई अपडेट सामने आयी है। Ranbir डायरेक्टर Nitish Tiwari के साथ मिलकर महाकाव्य पर आधारित बिग बजट फिल्म Ramayana पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म की स्टारकास्ट से जुडी अपडेट सामने आयी है। खबर है की फिल्म में साईं पल्लवी की एंट्री सीता के रोल के लिए हो सकती है।
रणबीर राम और सीता बनेंगी साईं पल्ल्वी, सुपरस्टार यश बनेंगे रावण
खबरों के अनुसार Ramayana में राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर निश्चित हैं। सीता का रोल साउथ इण्डिया की अभिनेत्री साईं पल्लवी कर सकती हैं। वहीँ रावण का रोल KGF के रॉकी भाई यानी की Yash निभाएंगे।
आपको बता दें की सीता के रोल के लिए साईं पल्लवी से पहले दीपिका और आलिया भट्ट के नाम की ख़बरें भी आई थी। फिलहाल खबर है की सीता का रोल Sai Pallavi करने वाली हैं। Sai Pallavi साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, साथ ही नार्थ में भी उनकी अच्छी खासी फैन फोल्लोविंग हैं। यह अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए भी जानी जाती है और अधिकतम बिना मेकअप के नज़र आती हैं।
कब शुरू होगी रामायण की शूटिंग

ख़बरों के अनुसार रामायण की शूटिंग अगले साल फरवरी से शुरू होगी। रणबीर कपूर और साईं पल्लवी रामायण के पहले हाफ की शुटिंग पहले पूरी करेंगे। वहीं रावण का किरदार का शूट यश जुलाई में कर सकते हैं। अब क्यूंकि रामायण का लंका से मुख्य कनेक्शन है इसलिए फिल्म के कई हिस्से श्रीलंका में भी शूट होंगे।
रामायण पर बन रही फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यश को रावण के रूप में देखने के लिए भी फैंस काफी एक्ससिटेड नजर आ रहे हैं। सोशल मिडिया पर कई फैंस ने फिल्म की स्टारकास्ट से जुडी इस अपडेट पर अपनी ख़ुशी जाहिर की है।
यह भी पढ़ें: Animal में रणबीर ने केवल आधी फीस क्यों ली?