अरिजीत सिंह और सलमान खान ने भुलाई सालों पुरानी दुश्मनी, सलमान की ‘Tiger 3’ के गाने में दी अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज

Arijit Singh and Salman Khan Patch Up: अरिजीत सिंह और सलमान खान के बीच सालों से चलते आ रहा विवाद अब खत्म होता नजर आ रहा है। हाल ही में सलमान खान की फिल्म "Tiger 3" में एक गाने को अपनी आवाज दी है।

Arijit Singh Salman Khan Patch Up

बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाई Salman Khan और सिंगर Arijit Singh के बीच सालों से विवाद चलता आ रहा है, लेकिन अब यह विवाद खत्म होता नजर आ रहा है। पिछले कुछ समय से यह बॉलीवुड इंडस्ट्री में सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच विवाद खत्म होने की खबरें सामने आ रही थीं।

दरअसल सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म “Tiger 3” के गाने में अपनी आवाज दी है, लेकिन अब बात की पुष्टि अब खुद सलमान खान ने भी कर दी है। सलमान ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “पहले गाने की पहली झलक। LekePrabhuKaNaam! ओह हाँ, यह है अरिजीत सिंह का पहला गाना मेरे लिए। सांग आउट ऑन 23 अक्टूबर”

यही नहीं सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने गाने के पोस्टर की फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में अरिजीत सिंह का भी जिक्र किया है। सलमान ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “पहले गाने की पहली झलक। LekePrabhuKaNaam! ओह हाँ, यह है अरिजीत सिंह का पहला गाना मेरे लिए।”

क्या है, अरिजीत सिंह और सलमान खान के बीच का विवाद

अरिजीत सिंह और सलमान खान के बीच पिछले 10 सालों से विवाद चलता आ रहा है। दरअसल इन दोनों के बीच का यह विवाद एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुई बहस के कारण हुआ था। जब एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुई बहस के कारण सलमान खान सिंगर अरिजीत सिंह से बेहद नाराज हो गए थे। यह नाराजगी इतनी ज्यादा बढ़ गयी थी कि सलमान से अपनी फिल्म से अरिजीत सिंह का गाना भी हटवा दिया था।

बता दें कि Tiger 3 फिल्म तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चूका है।

सलमान खान स्टारर इस फिल्म में Katrina Kaif और Emraan Hashmi भी अहम भूमिका में है। इसके अलावा ‘टाइगर 3’ फिल्म में बॉलीवुड बादशाह Shahrukh Khan का कैमियो भी नजर आएगा।

Exit mobile version