सलमान खान के साथ कौन है यह मिस्ट्री गर्ल, सलमान ने किया खुलासा

Salman shared photo with mystery girl: सलमान खान ने हाल ही में अपने सोशल मिडिया पर एक तस्वीर शेयर करी जिसे देखकर फैंस अलग – अलग अंदाजे लगा रहे हैं। सलमान की शेयर की गई फ़ोटो में वह एक लड़की के साथ नज़र आ रहे हैं। अब यह लड़की कौन है इसका पता नहीं लग पा रहा है क्यूंकि तस्वीर में केवल पीठ दिख रही है।

सलमान ने शेयर की मिस्ट्री गर्ल के साथ फोटो

Salman photo with mystery girl

सलमान खान की शेयर की गई इस फ़ोटो में सलमान मुस्कुराते हुए नज़र आ रहे हैं। फ़ोटो में लड़की का चेहरा नहीं दिखाया गया है बस कपड़ों पर लिखी तारीख 27/12 दिख रही है। फोटो में सलमान खान और mystery girl ने सलमान के ब्रांड बीइंग ह्यूमन के कपडे पहने हुए हैं। खास बात यह है की सलमान की बर्थ डेट भी 27/12 ही है। अब उस दिन क्या खास होने वाला यह जानने के लिए सभी फैंस उत्सुक हैं।

कौन है मिस्ट्री गर्ल

सलमान की इस पोस्ट के बाद फैंस अंदाज़ा लगे रहे हैं की शायद भाईजान शादी करने वाले हैं। वहीं कुछ फैंस का कहना है की शायद कोई नया फैमिली मेंबर फ़िल्मों में लॉन्च होने वाला है।

सलमान ने किया खुलासा

दरअसल फोटो में दिख रही लड़की कोई और नहीं सलमान खान की भांजी Alizeh Agnihotri है।

सलमान ने आज अपने सोशल मिडिया हैंडल पर एक और नई फोटो के साथ इसका खुलासा किया। Alizeh Agnihotri बीइंग ह्यूमन के नए वूमेंस कलेक्शन के कपड़ों में नज़र आ रही है।

Tiger 3 में व्यस्त हैं सलमान

सलमान इस समय अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 की रीलीज की तैयारी में व्यस्त है। टाइगर 3 इस साल दिवाली पर रीलीज होने वाली है। इसी के साथ सलमान हर साल की तरह अक्टूबर में शुरु हो रहे बिग बॉस होस्ट करते हुऐ भी नज़र आने वाले हैं।

हाल ही में टाइगर 3 का टीजर भी रीलीज किया गया था जिसके बाद से फैंस की बेसब्री और बड़ गई है। अब बस टाइगर को उनके फैंस बड़े परदे पर देखने का इंतज़ार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा से लेकर अथिया शेट्टी तक, बॉलीवुड एक्ट्रेस जिन्होंने क्रिकेटरों से की शादी

Exit mobile version